'कश्मीर फाइल्स' के विरोध में अनुराग कश्यप: भड़के विवेक अग्निहोत्री
कुछ वक़्त के हालातों को देखते हुए ऐसा लगता है की बॉलीवुड और विवादों का आपस में गहरा रिश्ता है। बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों के बायकॉट (Boycott) का विवाद अभी थमा नहीं और इसी बीच एक और विवाद ने जन्म ले लिया है। बता दे कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात पर चिंता जताई थी कि कहीं विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को भारत की तरफ से ऑस्कर्स (Oscars) में न भेज दिया जाए। अनुराग कश्यप के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए थे और अब इस पर कनाडा के फिल्ममेकर डाइलन मोहन ग्रे (Dylan Mohan Gray) ने रिएक्ट किया है।
डाइलन मोहन ग्रे (Dylan Mohan Gray) ने The Kashmir Files को 'नफरत फैलाने वाली फिल्म' बताया है और कहा हैं कि अगर इसे ऑस्कर्स में भेजा गया तो यह भारत के लिए 'शर्मिंदगी' की बात होगी।
दरअसल, हाल ही में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर RRR को भारत की तरफ से ऑस्कर्स के लिए ऑफिशल एंट्री के तौर पर भेजा जाता है तो 99% चांस हैं कि इस फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि "उन्हें डर है कि कहीं 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर्स में न भेज दें"। अनुराग की इसी बात पर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए थे।
विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए ट्वीट किया था कि "अब 'दोबारा' के डायरेक्टर के नेतृत्व में बॉलीवुड ने ऑस्कर के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ नफरत का कैंपेन चलाना शुरू कर दिया है"। इस पर कनाडाई फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के सपोर्ट में उतर आए।
डाइलन मोहन ग्रे (Dylan Mohan Gray) ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हां, क्योंकि यह एक नफरत फैलाने वाली फिल्म है, जिसमें कलात्मक योग्यता के नाम पर कचरा है और अगर इसे ऑस्कर्स में भेजे जाने के लिए चुना गया तो यह भारत के लिए और शर्मिंदगी की बात होगी। अनुराग कश्यप तो बस उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के नाम पर कुछ अच्छा बचा है।'
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News